- दोस्त ने साथ खींची फोटो इंटरनेट पर डाल दी
- अस्पताल में घरवालों ने कराया इलाज, हालत सुधरी
दोस्त के साथ खिंचाई गई तस्वीर को इंटरनेट पर अपलोड देख एक किशोरी ने जान देने की कोशिश कर डाली। बदनामी के डर से किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीवालों ने किशोरी को निजी अस्पताल भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर उसे घर ले गए। वहीं, किसी तरह की शिकायत न मिलने की वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान की सत्रह वर्षीय पुत्री की गांव के एक युवक से दोस्ती थी। बताया जाता है कि पिछले दिनों दोनों ने साथ में फोटो खिचवाई थी। इसको युवक ने इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था। फेसबुक चलाते समय किशोरी ने फोटो देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसको बदनामी का डर सताने लगा। हताश होकर सोमवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वाले किशोरी को इलाज के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि करते हुए इलाज किया। हालत ठीक होने पर घरवाले उसे ले गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।