फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट न लिखने पर जीआरपी  चौकी पर भड़के व्यापारी

Mon, 21 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ट्रेन पर चढ़ते समय महिला का थैला काटकर जेवरात भरा पर्स उड़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर जीआरपी चौकी पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारी नेताओं की जीआरपी चौकी इंचार्ज से नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

रविवार को लखीमपुर खीरी के पलिया कलां निवासी अब्दुल करीम की पत्नी शाकिरा बेगम अपनी पुत्र वधू और अन्य परिवार वालों के साथ नगर से आभूषण खरीद कर घर लौट रही थीं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उचक्कों ने उनका थैला काटकर थैले में जेवरात से भरा पर्स उड़ा दिया था। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी चौकी पहुंचकर दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सोमवार को व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व मेें कई व्यापारी जीआरपी चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न कर उसे कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया गया, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर पीड़िता की शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा नहीं हुआ तब आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी नेता दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद बाजपेई, इरफान, नूर मोहम्मद आदि व्यापारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें