फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स समेत दो को पीटा, कार भी तोड़ी

Sun, 31 Jan 2016 08:09 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना शनिवार देर शाम स्टेशन रोड पर गैस चौराहा के निकट हुई। मोहल्ला तखान निवासी रजत श्रीवास्तव अपने दोस्त ज्वैलर्स अंकुर कौशिक के साथ बाइक से जा रहे थे। रजत श्रीवास्तव के मुताबिक रमा गार्डेन के पास शराब पी रहे कुछ लोग उसे देखते हुए गालियां देने लगे। विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए और उसके और साथी अंकुर कौशिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिल्मी स्टाइल में शराब की बोतलें सिर और शरीर पर मारने लगे। इसी बीच अंकुर कौशिक का भाई अवनेश कौशिक कार से पहुंच गए। उन्होंने जब बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। कार को तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 20 मिनट तक हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया। इससे मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल रजत श्रीवास्तव की ओर से विक्रम उर्फ विक्की निवासी गैस चौराहा और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। शेष दोनों आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें