नगर में दो मकानों के रसोई घरों में शनिवार को कुकिंग गैस के सिलेंडरों में आग लग जाने से हजारों का सामान जल गया है।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में सूरज कालोनी निवासी शांतिस्वरूप और मोहल्ला रामनगर निवासी रामौतार के मकानों के रसोईघरों में कुकिंग गैस के सिलेंडरों के पाइप लीक हो जाने से आग लग गई। जिससे रसोईघरों में रखा काफी सामान जल गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने दोनो स्थानों की आग बुझाई। आग में 20 हजार से अधिक का नुकसान हो गया है।