फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में ट्रैक्टर एजेंसी मालिक समेत दो गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 10:29 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
Two arrested including tractor agency owner in fraud - फोटो : Two arrested including tractor agency owner in fraud
विज्ञापन
मंदिर की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसका सौदा करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने शहर के नामचीन ट्रैक्टर एजेंसी मालिक समेत दो को गिरफ्तार किया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे में दोनों की धरपकड़ की गई। पूछताछ के बाद दोनों का चालान किया गया है। पुलिस की कार्रवाई पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिशी थाना गेट पर जमे रहे। 
विज्ञापन

मोहल्ला पुराना गंज स्थित मंदिर के पुजारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने पूर्व में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मंदिर की जमीन को हड़पने के लिए मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी ट्रैक्टर एजेंसी संचालक नरेश चंद्र अग्रवाल पुत्र चतुर्भुज अग्रवाल और बल्लभ नगर कॉलोनी के सतीश चंद्र मिश्रा ने फर्जी कागजात बना लिए। जिसमें खुद को फर्जी तरीके से मंदिर कमेटी का प्रबंधक दर्शा दिया और उसको बेचने की कोशिश की जाने लगी। एसपी के आदेश पर एक माह पूर्व सुनगढ़ी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एक माह की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए और रविवार को दबिश देेकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। 
एसआई निर्देश कुमार ने बताया कि मंदिर की जमीन बेचने की कोशिश और फर्जी कागजात बनाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें