फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 15 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर के भीतर घुसकर गांव के एक युवक ने महिला को नहाते वक्त पकड़ लिया। इसके बाद चाकू के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर परिवारीजनों को आता देख आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर निकल गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शुरू कर दी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसके पति नमाज पढने गए हुए थे। सास घर पर कामकाज कर रहीं थी और वह नहाने चली गई। इस बीच गांव का अर्जुन मौका पाकर घर में घुस आया और उसको नहाते वक्त बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोपी ने अश£ील हरकतें की, विरोध करने पर चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंच गई। जिसे देखकर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने गांव के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें