फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से मारपीट, नगदी लूटने का आरोप

Thu, 02 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली हाईवे पर देवहा पुल के नजदीक ढाबे पर खाना खा रहे हरदोई के एक ट्रक चालक से वहां मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने मारपीट की। उसके पास रखे 21 हजार रुपये भी लूट लिए। सुनगढ़ी पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक आरोपी ट्रक छोड़कर भाग चुके थे। हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नखतरा निवासी मनोज पुत्र विश्राम सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है। बुधवार रात सितारगंज से घर लौट रहा था। आसाम चौराहा के पास एक ढाबे पर खाना खाने रुक गया। यहां कई अन्य ट्रक चालक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने गाली गलौच की। विरोध करने पर मारपीट की गई और इक्कीस हजार रुपये लूट लिए गए। किसी तरह आसाम चौकी पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते है। ट्रक ड्राइवर सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हुई है। आरोपियों का ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक मालिक को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने कर सच का पता लगा कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें