फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर कारोबारी की मौत

Sun, 04 Jun 2017 07:29 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने नगर के बारह पत्थर चौराहे पर रविवार शाम एक व्यक्ति को कुचल दिया। इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इसका पता लगने पर घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद रजा ने बताया कि उनका छोटा भाई 40 वर्षीय मोहम्मद आशिक की शाहजहांपुर बस स्टैंड के पास लकड़ी की टाल है। मोहम्मद आशिक रविवार शाम लगभग पांच बजे दुकानदारी के सिलसिले में बारह पत्थर कालोनी पैदल जा रहे थे। रास्ते में बारह पत्थर चौराहे पर पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक आशिक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फौरन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर पीलीभीत की ओर भागने लगा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने पीछा करके चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। चालक कस्बा न्यूरिया का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलने पर आशिक को परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें