फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बेटी की मौत, दंपति समेत तीन घायल

Wed, 09 Dec 2015 11:35 PM IST
गजरौला/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि माता-पिता और उसकी एक साल की बहन घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती पूरनपुर कोतवाली के गांव मटेहना निवासी घायल 25 वर्षीय हरीचंद ने बताया कि उसकी ससुराल गांव मरौरी में है। वह बुधवार को बाइक से ससुराल आ रहा था।

बाइक पर पत्नी नीलम, तीन साल की पुत्री दीक्षा व एक साल की पूनम सवार थी। पूरनपुर हाइवे पर गांव सुंदर-पुरवा के बीच पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पुत्री दीक्षा की ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आकर कुचलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि वह, उनकी बेटी और पत्नी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार करने वाले डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि घायल महिला नीलम की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें