फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों की धरपकड़ के लिए  एसटीएफ से साधा संपर्क

Wed, 01 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिहार से संचालित हो रहे साइबर गैंग के तीन सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद अब पुलिस फरार शातिरों पर शिकंजा कसने में जुट गई है। बाहरी जनपदों मेें टीमें भेजकर ठगी के शिकार लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस, डीजीपी की एसटीएफ से संपर्क साधे हुए है। पुलिस का दावा है कि अन्य ठगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

बता दें कि मार्च में अपर जिला जज विनय कुमार के खाते से जालसाजों ने 15.40 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसका मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने 23 मई को घटना का खुलासा किया था। ठग बिहार के गोपालगंज जिले से संचालित हो रहे अंतर्राज्जीय गैंग के निकले। इसमें पुलिस ने तीन आरोपी वीरेश कुमार, नजीबुल रहमान और यूपी के कुशीनगर जिले के पिपरा गांव के रहने वाले संतोष कुमार को पकड़ा था। उनके पास से 6.92 लाख नगद, 2.80 लाख के जेवरात और एक स्विफ्ट कार बरामद की थी। गैंग के आधा दर्जन सदस्य और दिल्ली की ट्रैवल्स एजेंसियों के मालिक वांछित दिखाए गए थे। पकड़े गए ठगों के बैंक खाते सीज करने के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। टीमों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भेजा है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से संपर्क साधकर कार्रवाई की जा रही है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लगातार पुलिस प्रयास कर रही है। प्रगति को लेकर लगातार एसटीएफ से संपर्क साधे हुए है, जल्द फरार ठगों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें