फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघों की गणना को लगे दो लेजर कैमरे चोरी

Wed, 08 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के फैजुल्लागंज इलाके में बाघों की गणना को लगे दो कैमरे चोरी हो गए। महकमा पखवाड़ा भर बीतने के बाद चोरी गए कैमरों का सुराग नहीं लगा सका। अब महकमे द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। इन दिनों टाइगर रिजर्व के बराही व महोफ रेंज में बाघों की गणना की जा रही है। इसके चलते इन दोनों रेंजों में लेजर कैमरे लगाए गए हैं। बताते हैं कि करीब पखवाड़ा भर पूर्व फैजुल्लागंज इलाके से दो कैमरे चोरी कर लिए गए। इसकी जानकारी जब वनकर्मियों को हुई तो महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद कई दिन तक वनकर्मी चोरी गए कैमरों के लिए सुराग लगाने में लगे रहे, जब कोई सुराग नहीं लगा तो वन दरोगा आरिफ ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कैमरे चोरी होने की बात कही है।  बहरहाल पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वन विभाग को भी सुराग लगाने को कहा गया है। इधर बराही जंगल में दो चीतलों की मौत के बाद विभागीय केस तो काट दिया गया, लेकिन अभी तक न तो जुर्माना वसूला गया है और न ही मृत चीतलों का पोस्टमार्टम कराया गया था। रेंजर अनिल शाह का कहना है कि यदि जुर्माना जमा नहीं होता है तो आरोपी को जेल भेजा जाएगा। इस समय महकमे का स्टाफ टाइगर की घटनाओं को लेकर माला क्षेत्र में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें