फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई समेत तीन पर मारपीट, लूट का आरोप

Mon, 01 Aug 2016 10:44 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के भाई समेत तीन लोगों पर मारपीट कर नगदी लूटने का आरोप लगा है। एक सामाजिक संस्था में कोआर्डिनेटर के पद पर काम करने वाले युवक ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मेथीसैदुल्लागंज गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक सामाजिक संस्था का मरौरी ब्लाक का कोआर्डिनेटर है। संस्था के एक सर्वे के दौरान क्षेत्र के एक प्रधान से कहासुनी हो गई थी। रविवार को राकेश अपने काम के सिलसिले में पीलीभीत आया था। यहां से बाइक से लौट रहा था। कल्यानपुर नहर के पास आरोपी ग्राम प्रधान के भाई ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया और मारपीट कर लैपटॉप छीनकर तोड़ दिया। जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये लूट लिए। सोमवार सुबह राकेश ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। एसओ न्यूरिया दलवीर वर्मा ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं, मारपीट  का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें