फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की सख्ती तब  दर्ज हुई कोटेदार पर रिपोर्ट

Sun, 17 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधौटांडा।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी करते पुलिस ने था पकड़ा
पूर्ति निरीक्षक पूरनपुर की तहरीर पर हुई कार्रवाई
 सरकारी राशन की कालाबाजारी करने जा रहे कोटेदार पर आखिरकार डीएम की सख्ती के बाद कार्रवाई की गई है। पूरनपुर के पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कोटेदार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले रमनगरा चौकी पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि कोटेदार सचिन सरकार सरकारी राशन की कालाबाजारी करने जा रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक चार पहिया वाहन को रोक चेक किया। जिसमें कोटेदार सरकारी अनाज (17 बोरी गेहूं) बेचने के लिए ले जा रहा था। सूचना मिलने के बाद भी घंटों तक पूति विभाग से कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा ही नहीं। हालांकि बाद में अफसरों की सख्ती के बाद दूसरे दिन कर्मचारी पहुंचे और जांच की। मामला डीएम के संज्ञान में आने पर सख्ती की गई है। रविवार को पूर्ति निरीक्षक पूरनपुर वीर सिंह ने माधौटांडा पुलिस को घटना की तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी कोटेदार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। रमनगरा चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें