फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या, गुप्तांग काटा

Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
युवक की गला रेतकर हत्या, गुप्तांग काटा
विज्ञापन
 निर्माणाधीन रपटा पुल के निकट एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मारने से पहले युवक की आंखों और मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया था। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक का गुप्तांग काटा गया था, जिससे हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार सुबह इलाके के गांव रामपुर बौरख के निकट न्यूरिया-धनकुना मार्ग पर बन रहे रपटा पुल के निकट कुछ लोगों ने एक युवक का गला कटा शव पड़ा देखा। किसी ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा और एसओ मोहम्मद कासिम मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस को शव के निकट मिर्च पाउडर का डिब्बा मिला और वहीं एक रस्सी पड़ी थी। लोगों का मानना है कि हत्या करने से पहले युवक की आंखों और मुंह में मिर्च झोंकी गई होगी। युवक की पैंट आधी उतरी हुई थी, और उसका गुप्तांग कटा हुआ था। न्यूरिया पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं और की गई, जिसके बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें