फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव पेड़ से बांधकर डाला

Sun, 28 Feb 2016 10:40 PM IST
पीलीभीत/बरखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम मुसरहा के मजरा लदपुरा गौटिया निवासी 35 वर्षीय नन्हेलाल की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पिपरा माइनर के पास गेहूं के खेत में खड़े पापुलर के पेड़ से बांधकर डाल दिया। रविवार की सुबह बरामद हुए शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

गांव मुसरहा के मजरा लदपुरा गौटिया निवासी गेंदनलाल ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे गांव के ही एक व्यक्ति से उसके छोटे भाई नन्हेलाल की कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपी ने भाई के  साथ मारपीट की थी। भाई ने घर आकर घटना बताई। उसके बाद खाना खाकर भाई गांव में किसी काम से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस पर परिवार वाले परेशान हो उठे और उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
रविवार की सुबह गांव के लोग गांव के निकट पिपरा माइनर की ओर लघुशंका के लिए गए तो उनकी नजर पेड़ से बंधे शव की ओर गई। सूचना पर परिवार और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। भाई नन्हेलाल का गला उसकी ही टी-शर्ट की चीट से पेड़ से बंधा था। शेष टी-शर्ट मौके से करीब 20 मीटर दूर स्थित दूसरे पेड़ पर टंगी थी। शव देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ ओमहरि वाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने हत्या कर शव पेड़ से बांधकर डाले जाने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने मृतक के पिता खरगसेन की ओर से सूचना दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई हैं। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पांच भाइयों में चौथे नंबर का था मृतक
मृतक नन्हेलाल पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। सभी भाई खेती-किसानी करते हैं। पति की मौत के बाद पत्नी रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र आठ वर्षीय कंधईलाल, छह वर्षीय महेंद्रपाल और दो वर्ष की पुत्री रीता है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें