फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स उड़ाते महिला को रंगेहाथ पकड़ा

Fri, 10 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार आई महिला का पर्स एक महिला ने चोरी कर लिया। शक होने पर पीड़िता ने उसको पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास पर्स मिलने पर लोगों ने महिला की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया। लौकाई फार्म उदयकरनपुर निवासी अमरजीत कौर अपने देवर हरविंदर के साथ बुधवार शाम को शहर में खरीदारी करने आई थी। आयुर्वेदिक चौराहे के निकट एक महिला ने अमरजीत का पर्स उड़ा दिए। इस पर्स में साढ़े बारह हजार रुपये नकदी के अलावा कुछ सामान भी था। पर्स चोरी होने पर अमरजीत कौर ने इधर-उधर तलाशी शुरू की। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद एक महिला पर शक होने पर अमरजीत ने देवर और राहगीरों की मदद से उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास अमरजीत कौर का पर्स बरामद हुआ। इस पर राहगीरों ने पर्स चुराने वाली महिला की पिटाई कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने अपना नाम नसरीन निवासी भट्टे वाली गौटिया कस्बा न्यूरिया बताया। बृहस्पतिवार को सुबह कोतवाली पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि राहगीरों ने नसरीन को रंगे हाथ पकड़कर सौंपा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें