फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बोला, अवैध संबंधों में मारे गए पिता

Fri, 30 Sep 2016 11:52 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर दाताराम का शव मिलने के मामले में परिवारवालों ने अवैध संबंधों को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र ने पुलिस को खमरिया पुल निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के जंगरौली गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर दाताराम पुत्र प्रसादीलाल 23 सितंबर से लापता चल रहे थे। गुरुवार को लापता होने के छह दिन बाद मजदूर का शव खमरिया पुल के पास एक खेत में पड़ा मिला था। शव की पहचान मिटाने के लिए उस पर एसिड डाला गया था, जिससे मामला हत्या का लग रहा था। मृतक दाताराम के बड़े बेटे महेश कुमार ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में युवक ने बताया कि उसके पिता के खमरिया पुल निवासी एक महिला से अवैध संबंध थे। इसको लेकर उनको पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। महेश ने महिला व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को नामजद किया है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर में अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप लगाया गया है। हत्या की पुष्टि होने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें