फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 19 Mar 2015 12:17 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पूर्व हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पर पीड़िता ने विवेचक पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाते एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें 31 मार्च तक गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन में कहा है है करीब छह माह पूर्व उसके खिलाफ सामूहिक दुराचार हुआ था। इस मामले की उसने 13 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी लगा दी, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। युवती का कहना है कि उससे समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर अब आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर ली है जिसपर अब मुकदमे की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक इसमें एफआर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उसने इसकी शिकायत कोतवाल व सीओ सिटी से भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों के गिरफ्तार न होने से उनके हौंसले बढ़ रहे हैं उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। युवती ने चेतावनी दी कि यदि 31 मार्च तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो वह पहली अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करेगी।
विज्ञापन

00000000000
युवती की शिकायत मिली है। विवेचक पर लगे आरोप एवं गिरफ्तारी के मामले में एएसपी को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जीके शाही, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें