फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Dec 2015 10:29 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हर्रेया में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग होने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि छह दिसंबर को गांव हर्रेया में बाइक की टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। इस खूनी संघर्ष में 17 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष के नत्थू बख्श की ओर से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को दूसरे पक्ष के इस्लामुद्दीन ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि इस्लामुद्दीन की तहरीर पर प्रथम पक्ष के गांव हर्रेया निवासी जलालुद्दीन, नत्थू बख्श, शमशुल, जहीरुद्दीन, शमशाद, शमशुद्दीन, मोहम्मद इसाद, कमालुद्दीन, इरफान, मोहम्मद रफीक और रमजानी के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें