मजदूर ने खुद का गला रेतकर की जान देेने की कोशिश
पत्नी के मायके से न आने पर मजदूर ने अपना गला रेतकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के नाकूड़ गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रियाज अहमद धनकटी स्थित भट्टे पर मजदूरी करता है। उसकी शादी 17 साल पहले बीसलपुर क्षेत्र से हुई थी। उसके तीन बच्चे है। रियाज के अनुसार एक माह पूर्व उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। उसने पत्नी को कई बार बुलाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने इनकार कर दिया। दो दिन पहले वह बड़े बेटे को पत्नी के पास छोड़ आया। मगर पत्नी के मायके से न आने को लेकर परेशान रहने लगा। सोमवार रात वह भट्टे पर काम करने गया था। जहां उसेने चाकू से अपनी गर्दन काट ली। उसे खून से लथपथ पड़ा देख अन्य मजदूर जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद परिवारीजन भी पहुंच गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया है।