नाली के विवाद में हुए हमलावर
मोहल्ला इस्लाम नगर में नाली के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को बांके का प्रहार कर घायल कर दिया।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर में कुछ लोग भूसा लेकर जा रहे थे। जो नाली में गिर रहा था। मोहल्ले के ही शमशेर उर्फ छोटा ने बताया कि उन लोगों से मना किया, जिससे वे लोग भड़क गए और हमलावर हो गए। अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन उन लोगों ने पीछा नहीं छोड़ा और घर के अंदर ही बांका मारकर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।