फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने मजदूर को बना दिया कंपनी का डायरेक्टर

Sun, 14 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड के कुछ ठगों ने एक मजदूर को रीयल स्टेट कंपनी डायरेक्टर बना दिया। इसकी जानकारी मजदूर को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने एएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अमरिया के भरा पचपेड़ा गांव के रहने वाले विकास शील ने एएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा निवासी कुछ युवकों ने ठगी करने के लिए एक रीयल स्टेट कंपनी बनाई। इसमें बताए बगैर उसे कंपनी का डायरेक्टर बना दिया। 15 दिन पहले इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित ने आरोपियों के पास जाकर इसका विरोध किया। आरोपियों ने उसे गालियां देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है। एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि मामले की जांच अमरिया पुलिस को दी गई है। यह पता लगाया जाएगा कि दोनों पक्षों के बीच आपसी संबंध कैसे है? कहीं खुद बचने के लिए तो युवक ने अब शिकायत नहीं कर दी। कंपनी की ओर से ठगी का कोई पीड़ित अभी सामने नहीं आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें