फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द से युवक की मौत

Tue, 29 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में उठे अचानक दर्द से एक युवक की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन

कस्बा निवासी राधेश्याम राठौर का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र संदीप राठौर जीटीआई पास करने के बाद पिछले कुछ समय से हरिद्वार की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। होली पर वह घर आया था। होली के दूसरे दिन उसके सिर में तेज दर्द उठा। घर वाले पहले पूरनपुर और बाद में पीलीभीत ले गए। डॉक्टरों के जवाब देने पर घरवाले उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से राधेश्याम का परिवार टूट गया। राधेश्याम की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। किसी तरह मेहनत मजदूरी कर उनसे बेटे को पढ़ाया लिखाया था। नौकरी लगने से घर में खुशहाली आने की उम्मीद जगी थी, लेकिन संदीप की मौत से राधेश्याम के सारे सपने बिखर गए। संदीप की मौत की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उसके घर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें