फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Sat, 10 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
सदीऱ्र्दी से हुइऱ्ई माौत
विज्ञापन
ठंड लगने से गांव जसकरनापुर में एक अधेड़ की शनिवार शाम मौत हो गई है। सूचना मिलने पर तहसीलदार ने जांच के लिए टीम मौके पर भेजी। डीएम मासूम अली सरवर ने हालांकि जिले में ठंड से किसी भी व्यक्ति के मरने की बात से इंकार किया है। 
विज्ञापन

गांव जसकरनापुर निवासी मिट्ठो देवी मौर्या ने बताया कि उनके पति खेमकरन लाल (50) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके पास दो बीघा जमीन है। घर वालों के पास सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं हैं। मिठ्ठो देवी ने बताया कि तीन दिन से पड़ रही सर्दी के चपेट में खेमकरनलाल आ गए थे। शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। परिवार वालों के अलावा ग्राम प्रधान लड़ैती देवी ने भी खेमकरन लाल के ठंड की चपेट में आकर मरने की बात कही है। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। इस बाबत तहसीलदार विवेक मिश्रा ने बताया कि गांव में टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने मुख्यालय पर बताया कि जिले में ठंड से किसी के मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी ठंड भी कड़ाके की नहीं पड़ रही है। फिर भी प्रशासन ने गरीबों के ठंड से बचाव से लिए 4200 कंबल खरीदकर सभी तहसीलों में वितरण के लिए भेज दिया है। खेमकरन की मौत मामले की भी वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें