फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने हड़प लिया मजदूरों का मेहनताना

Sun, 23 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट पथाई की मजदूरी करने के लिए नेपाल गए तीन मजदूरों के एक लाख 40 हजार रुपये का मेहनताना हड़प लिया। मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पीड़ित मजदूरों ने श्रम परिवर्तन अधिकारी से मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव चतीपुर निवासी प्यारेलाल ने श्रम परिर्वतन अधिकारी को भेेजे पत्र में कहा है कि वह गांव के ही सेवाराम और ख्यालीराम के साथ एक ठेकेदार द्वारा पांच सौ रुपये प्रति हजार ईंट के हिसाब से ईंट पथाई का काम करने के लिए नेपाल भेजे गए थे। नेपाल में उनके रहने व खाने की व्यवस्था की गई और भुगतान अंत में करने को कहा। आरोप है कि ठेकेदारों ने ईंट भट्टा स्वामी से उनकी मजदूरी लेकर हड़प कर ली। पीड़ित मजदूरों ने श्रम अधिकारी से मामले में कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें