इलाके के विवाद में एक हिजड़े से दो लाख की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद हिजड़ा कामिनी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
गुड्डी हिजड़ा ने दो दिन पहले कामिनी और उसकी साथी रजनी और बच्चन के खिलाफ रंगदारी मांगने, गाली-गलौज कर मारपीट कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुड्डी का आरोप था कि ये लोग उसके इलाके में एक साल से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। मना करने पर उससे इलाका छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि 19 जुलाई को शेरपुर रेलवे फाटक के पास इन लोगों ने गुड्डी को घेरकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। नगर चौकी इचांर्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।