फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में बैठी विकलांग युवती से छेड़छाड़

Sun, 16 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 किराना की दुकान में बैठी विकलांग युवती से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और एकतरफा प्यार का इजहार करने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए इससे पहले आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है, लेकिन रविवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जहानाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली विकलांग युवती ने बताया कि वह अपने मकान के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाती है। शनिवार शाम वह दुकान पर बैठी हुई थी। तभी गांव का एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा। वह पहले इधर-उधर की बातें करता रहा। फिर युवती को अकेला देखकर हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे। तभी आरोपी धमकी देकर भाग गया। युवती का आरोप है कि युवक पहले भी कई बार छेड़छाड़ करने कर चुका है। युवती की ओर से नामजद तहरीर पुलिस को दी  गई है। थानाध्यक्ष जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दिलीप के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस को गांव में जांच के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें