फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध मौत 

Thu, 16 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों ने ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस के अनुसार पत्नी को विदा न करने से आहत होकर आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी छत्रपाल के 19 वर्षीय पुत्र रिंकू की शादी 11 माह पूर्व शाहजहांपुर बंडा थाना क्षेत्र के किशोर गांव से हुई थी। कुछ दिनों पूर्व पत्नी के चाचा की मौत हो गई थी जिसपर पत्नी उनकी पहली होली पर ससुराल गई थी। होली से एक दिन पूर्व रिंकू भी ससुराल गया था। बुधवार को वह सुबह बिना पत्नी को साथ लिए गांव पहुंचा। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। घर वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ससुरालियों ने पत्नी को विदा करने से मना कर दिया जिसपर युवक अकेले की लौट आया था। संभवत: इससे क्षुब्ध होकर उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में ले लिया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल इस मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें