फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों  में युवक की मौत

Tue, 17 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से पतरसिया गांव में हड़कंप मच गया। युवक का शव अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। गांव के लोगों से घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी श्यामलाल का तीस वर्षीय बेटा बंटू मजदूरी करता है। मंगलवार को पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर पर वह अकेला था। देर शाम युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। आसपास के ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर आ गई। शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। एसओ ओमहरि बाजेपेययी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। मामला आत्महत्या का है। बताते है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घर वालों के आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें