फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने किया हंगामा आईजी से की शिकायत

Mon, 16 Mar 2015 12:05 AM IST
पूरनपुर/ पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के नामित सदस्य नादिर रजा बरकाती ने कोतवाली में एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कई पुलिस कर्मी नेता को समझाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन उन्होंने आईजी का फोन मिलाकर दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नामित सदस्य का कहना है कि दरोगा चोरी के शक में हिरासत में लिए एक आरोपी से पूछताछ कर रहा था। इस दौरान उसे देखते ही दरोगा ने अभद्रता शुरू कर दी। सदस्य नादिर रजा बरकाती और तौफीक अहमद कादरी ने आईजी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। दरोगा सिद्धार्थ गोस्वामी ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि सदस्य ने बेवजह हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें