फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमामों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला, कार्रवाई की मांग

Sat, 06 Feb 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम संगठन के अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता के मामले में इमामों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तंजीम आएम्मा ए मसजिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी हाफिज इसरार हुसैन अशरफी के नेतृत्व में इमामों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इमाम संगठन के अध्यक्ष हाफिज जकी खां नूरी के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके पुत्र द्वारा की गई अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग की। इमामों ने आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आने वाली जुमे की नमाज के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर इमाम संगठन के नायब सदर हाफिज हाजी जमील, हाफिज कारी मोहम्मद अहमद, हाफिज फुरकान शम्सी, हाफिज अकील, हाफिज फईम, मौलाना शमशाद, मौलाना इमरान हशमती, हाजी जुल्फिकार, हाफिज असलम नूरी, हाफिज मेराजुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें