फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के कंकाल, हंगामा

Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के कंकाल, हंगामा
विज्ञापन
ईंटारोड़ा गांव के एक खेत में गोवंशीय पशुओं के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने पशुओें का कत्ल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद बरामद कंकाल दफना दिए गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईंटारोड़ा निवासी बेचेलाल बुधवार को सुबह छह बजे अपने गन्ने के खेत की सिंचाई करने पहुंचे। इस बीच खेत में खून से सने दो गोवंशीय पशुओं के कंकाल पड़े देख उसके होश उड़ गए। कुछ ही देर में इसकी जानकारी लगने पर ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद गोवंशीय पशुओं का कत्ल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कसाईयों ने खेत में गोवंशीय पशु काटने के बाद मांस ले गए और कंकाल मौके पर छोड़ दिए। इसकी सूचना प्रधान पति इंत्याज अहमद ने पुलिस को दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने बरामद कंकाल जमीन में दफन कराए। जांच के लिए मांस के कुछ टुकड़े पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को सौंपे गए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि हलका दरोगा सिद्धार्थ गोस्वामी की ओर से मामले में अज्ञात कसाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रदर्शन करने वालों में बेंचेलाल, रामकुमार, हरीशंकर, मोहन स्वरूप, कपिल कुमार, विकास गंगवार, भीमसेन, कोकिला देवी, ईश्वरी प्रसाद, सर्वेश कुमार, बाबा रामदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें