फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव

Fri, 20 Feb 2015 11:54 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 छात्र अपहरण कांड का पर्दाफाश न होने के विरोध में मोहल्ला ग्यासपुर के लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान थाना प्रभारी व प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मोहल्ला ग्यासपुर निवासी लकड़ी विक्र्रेता अशरफ बेग के पांच वर्षीय पुत्र शहनवाज का तीन जनवरी को अपहरण हो गया था। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। पुलिस अभी तक अपहरण कांड का पर्दाफाश नहीं कर पाई है, जिससे घर वालों और मोहल्ले वालों का धैर्य जवाब दे गया। घर वालों और मोहल्लों वालों ने अपहरण कांड का पर्दाफाश न होने के विरोध में शुक्रवार को कोतवाली का घेराव किया और थाना प्रभारी केपी सिंह से वार्ता की।

वार्ता के दौरान लोगों और थाना प्रभारी में काफी नोंकझोंक भी हुई। घेराव के दौरान लोग प्रदर्शनकारी अपहृत छात्र का चित्र भी थामे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरी क्षमता से अपहरण कांड का पर्दाफाश करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द अपहरण कांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के इस आश्वासन से आश्वस्त होकर मोहल्ले वालों ने घेराव खत्म कर दिया। घेराव करने वालों में अशरफ बेग, आबिद, पप्पू, मनोज, नफीस, इरशाद, राजू, मुकीम, गुल्लू, खलीक, शमीउल्ला, भूरा, शाकिर, नफीस, अफजल, यासीन, मुशर्रफ, मंजूर, तौफीक, आरिफ, गुड्डू, रियाजुद्दीन, रितेश, सेवाबाई, चंद्रपाल, मैकूलाल, हरीशंकर, नसीम, हामिद, रियासत, मुजाहिद और बशीर समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें