दुकान से लौट रही युवती को रास्ते में एक मनचले ने रोक लिया और छेड़छाड़ की। उससे सरेआम अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने पीड़ित की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम वह गांव में स्थित किराना की दुकान से खरीददारी करके घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के रहने वाले तेजपाल ने रोक लिया और छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।