फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त शारदा में डूबा युवक

Sun, 25 Sep 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया मजदूर का 18 वर्षीय पुत्र तेज बहाव के चलते डूब गया। साथियों की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। एसएसबी जवान और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। हादसे के बाद से मौके पर भीड़ जमा है। मटैया लालपुर गांव निवासी गोविंद मजदूरी करते हैं। रविवार को उनका 18 वर्षीय पुत्र हरिचंद शारदा नदी में नहाने गया था। उसके साथ गांव के ही कृष्णा, छोटू और भोला भी थे। नहाते वक्त नदी में ज्यादा आगे बढ़ते ही हरिचंद डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर घरवाले भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। युवक की में एसएसबी जवान और आसपास के बंगाली गोताखोर लगे हैं। फिलहाल अभी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

नहर में नहा रहा किशोर डूबा
माधोटांडा। पिता के साथ नहर में नहा रहा कलीनगर निवासी भगवान सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अंग्रेज सिंह डूब गया। किशोर का देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका था। भगवान सिंह का हरदोई ब्रांच नहर के पास खेत है। रविवार को भगवान सिंह के साथ उसका 11 वर्षीय पुत्र अंग्रेज सिंह भी खेत पर गया था। शाम को पिता के साथ अंग्रेज सिंह भी नहर में नहाने जा पहुंचा। नहाते समय वह डूब गया। बहाव तेज होने के कारण कुछ लोग नहर के पानी को बंद कराने को बाइफरकेशन पहुंचे। यहां मिले कर्मचारियों ने नहर के पानी को बंद करने का अधिकार न होने की जानकारी देकर अधीक्षण अभियंता से आदेश कराने को कहा। विधायक पीतमराम ने अधीक्षण अभियंता को घटना की जानकारी देकर नहर के पानी को बंद कराने को कहा है, लेकिन देर शाम तक पानी बंद नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें