फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तलाक दिए बगैर रचाई दूसरी शादी

Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक युवक ने दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया, जिसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। अब युवक ने पत्नी को तलाक दिए बगैर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। इसकी शिकायत करने पर ससुरालियों ने पहली बहू के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने हजारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बमनपुर भगीरथ गांव की निवासी बलविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले टिल्ला नंबर चार निवासी एक युवक से हुई थी। करीब साल भर पहले उसे पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही। उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। बलविंदर का आरोप है कि दस फरवरी को उसके पति ने लखीमपुर के तिकुनिया निवासी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर बलविंदर ने ससुराल जाकर विरोध किया। आरोप है कि वहां उसकी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें