सर्राफ और उसके पुत्र पर धोखाधड़ी कर कई लोगों से लाखों की ठगी की शिकायत पर डीएम ने इंस्पेक्टर को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मोहल्ला गनेशगंज के मुकेश गुप्ता, गांव जटपुरा के अनुराग गौरव सिंह, मंजीत सिंह, पंकज सिंह, सूरज सिंह मोहल्ला साहूकारा के आयुष पांडेय, कायस्थान के विमल गुप्ता ने डीएम से मिलकर नगर के एक सर्राफ और उसके पुत्र पर उधारी, गिरवीं रखे जेवरात छुड़ाने को धनराशि जमा करने के बाद भी धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया था। मुकेश गुप्ता का कहना था कि उनकी ओर से पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएम को बताया कि आरोपी सर्राफ घर में ताले डाल कर खिसक गया है। अब सर्राफ घर, दुकान की बिक्री की योजना बना रहा है। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीएम ने इंस्पेक्टर को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।