फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब भट्ठी में आग लगाने की अफवाह से मचा हड़कंप

Thu, 04 Feb 2016 08:23 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोमिनगंज में देशी शराब की भट्ठी है। गांव का ही विजय कुमार भट्ठी की चौकीदारी करता है। बुधवार की रात वह भट्ठी के अंदर था। रात करीब 12 बजे टनकपुर निवासी दीपक ने नशे की हालत में भट्ठी के दरवाजे से कुछ दूरी पर कूड़ाकरकट एकत्र कर आग सुलगा दी। धुआं कमरे में भरने पर चौकीदार हड़बड़ा गया। उसने दुकान में किसी के आग लगाने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस ने आग के पास नशे में बैठे दीपक को पकड़ लिया। शहर कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि दीपक स्मेकिया है। उसने शराब भट्ठी के दरवाजे से कुछ दूरी पर आग लगा दी थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें