फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के बहाने 3.10 लाख रुपये ठगे

Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
thagi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित ने नामजद तहरीर दी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
विज्ञापन

एक जालसाज ने किसान को सस्ते में अच्छी जमीन दिलाने के नाम पर 3.10 लाख रुपये ठग लिए। वह करीब दो साल तक पीड़ित को टालता रहा। पीड़ित के नामजद तहरीर देने पर बरखेड़ा पुलिस से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटा पंडरी गांव के रहने वाले लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक युवक ने उसे सस्ते में अच्छी जमीन दिलाने का झांसा देकर पहले अज्ञारी पंडरी गांव स्थित पीड़ित की जमीन बिकवा दी। इसके बाद जमीन बेचकर आए 3.10 लाख रुपये अपने पास रख लिए। एक साल के भीतर जमीन दिलाने का भरोसा देकर आरोपी टालमटोल करता रहा। दो साल बीतने के बाद आरोपी की टालमटोल जारी होने पर पीड़ित ने जानकारी की। जिसमें पता लगा कि आरोपी ने पीड़ित के दिए रुपये से अपने नाम प्लाट खरीद लिया है। आरोपी के घर जाकर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि  लेन-देन दो साल पहले का है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें