फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के बैंक खाते से 15 हजार रुपये उड़ाए   

Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक युवती के बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। खास बात यह रही कि युवती के पास न कोई फोन पहुंचा और न ही किसी ने एटीएम कार्ड कोड नंबर पूछा गया। युवती को अपने बैंक खाते से रुपये निकलने की जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उसने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। बरखेड़ा क्षेत्र के अमखेड़ा गांव की रहने वाली छाया शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 18 अप्रैल को उसके मोबाइल पर खाते से दो बाद में 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज पहुंचा। युवती का कहना है कि उसके पास किसी ने फोन नहीं किया। उसका एटीएम कार्ड भी उसी के पास है, जिसका किसी ने नंबर भी नहीं पूछा। ऐसे में रुपये निकलने का पता लगने पर पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी करनी चाही, लेकिन बैंक कर्मियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से खाते से रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक एसओ राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की बैंक जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैंक का कोई भी कर्म्रचारी घटना में संलिप्त नहीं है। खाते से जुड़ी जानकारी सिर्फ खाताधारक को ही दी जाती है। युवती के एकाउंट से एक बजे ऑन लाइन शॉपिंग के तहत पैसे निकाले गए हैं। खाते में बची धनराशि को ध्यान में रखते हुए शिकायत मिलते ही खाता ब्लाक कर दिया गया है। -आशीष मिश्रा, कार्यवाहक शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें