फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के मार्गों पर दोबारा शुरू हुआ काम

Tue, 10 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग और आफीसर्स कॉलोनी की ओर की जर्जर हो चुकी सड़कों की नगरपालिका के माध्यम से एक सप्ताह पूर्व मरम्मत कराकर प्रीमिक्सिंग कराई गई थी, लेकिन घटिया निर्माण के कारण सड़क की बजरी उखड़ कर फैलने लगी और सड़क में गड्ढे होने लगे थे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सुबह समाचार देखने के बाद डीएम ने इसपर संज्ञान लेकर पालिका ईओ से नाराजगी व्यक्त करते हुए मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए। इस पर सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार के कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उखड़ रही बजरी को झाडू से एकत्र करना शुरू किया। शाम तक एक मार्ग की बजरी एकत्र नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें