- खाते से 1.16 लाख रुपये गायब होने का मामला
खाते से 1.16 लाख रुपये की रकम गायब होने के बाद कार्रवाई कराने के लिए रिटायर्ड बैंक कर्मी के पसीने छूट गए है। पहले बैंक कर्मचारियों के चक्कर लगाए और अब पुलिस नहीं सुन रही है। ऐसे में पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने दोबारा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि रेलवे कालोनी निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी ने पिछले दिनों शिकायत कर बताया था कि एलएच स्थित एसबीआई बैंक में उसका बचत खाता है। जिससे सितंबर और अक्टूबर 2015 में दो बार में 1.16 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। एक माह पूर्व दिल्ली में इलाज कराने के लिए पैसे निकालने पहुंचने पर उसको जानकारी हुई थी। आरोप था कि बैंक कैशियर और एक सफाई कर्मी की मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाली गई है। मामले में कार्रवाई न होने पर अब दोबारा पीड़ित ने एसपी को पत्र सौंपा है। इसमें पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।