फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत छह पर रिपोर्ट 

Wed, 29 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की छह एकड़ जमीन पर असलहों के बल पर कब्जा करने और उसमें जबरन गन्ने की फसल बोने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह समेत छह नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ हजारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संपूर्णानगर (हजारा) क्षेत्र के सिंगाही निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी छह एकड़ जमीन पर लाई की फसल खड़ी थी। इसे पिछले दिनों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने अपने असलहाधारी साथियों की मदद से आग लगा दी। इसके बाद जमीन पर कब्जा कर जबरन गन्ना बो दिया। थाना पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। बुधवार को एसपी के आदेश पर मामले में कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि टिल्ला नंबर चार निवासी पूर्व जिला पंचायत गुरदयाल सिंह, उसके भाई हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, टाटरगंज निवासी भांजा रचपाल सिंह, खीरी के गोविंद नगर निवासी विमलेश उर्फ बबलू और खजुरिया (लखीमपुर) के दिग्विजय छह के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें