खेत में सिंचाई का नाला बनाने का विरोध करने पर पिता-पुत्री की पिटाई कर घायल कर दिया। मारपीट की अन्य घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।
गांव मुरादपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत के बीच में सिंचाई करने को नाला बना दिया। इसका विरोध पर उसकी और उसकी पुत्री माधुरी देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने देवेंद्र कुमार की ओर से गांव के नरेश, भीमसेन, मैकूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव महादिया में दरांती मांगने के विवाद पर गांव निवासी बसंत लाल की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने बसंत कुमार की ओर से गांव निवासी शिवकुमार और उसकी पत्नी सुखरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गहलुइया निवासी महबूब खां की रेलवे स्टेशन जाते समय कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के तहत घेरकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले गांव धर्मापुर निवासी ईश्वर दयाल, जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमरैयाकलां निवासी सरदूलसिंह का आरोप है पड़ोसी महेंद्र सिंह ने खेत में लगे पेड़ उखाडने के विवाद उसकी व उसकी पत्नी अमरप्रीत कौर को पिटाई कर दी। पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला साहूकारा निवासी हेमराज शर्मा को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने हेमराज की ओर से मोहल्ला हबीबगंज निवासी राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शेरपुरकलां निवासी रियासतुल्ला खां ने एसपी को भेजे पत्र में अपने ही पुत्र पर टीवी चैनल का पत्रकार बताते हुए लोगों से ठगी करने और विरोध पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।