फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोरी की बाइक बरामद  कर ले गई फरीदपुर पुलिस

Wed, 18 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 फरीदपुर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी के साथ नगर में छापा मारकर चोरी की चार बाइक बरामद कीं, बरामद बाइक को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर पुलिस को बाइक चोरी का एक आरोपी हाथ लगा। कड़ाई से हुई पूछताछ के बाद उसने कुछ अन्य साथियों के नाम बताए और चोरी की बाइक पूरनपुर नगर में बिक्री की जानकारी दी। इस पर पुलिस गिरोह के एक सदस्य को साथ लेकर रात को नगर में पहुंची। फरीदपुर पुलिस ने नगर चौकी पुलिस के सहयोग से नगर के अलग-अलग चार स्थानों पर रात को छापा मारकर चोरी की चार बाइक को बरामद किया। बाइक को नगर पुलिस चौकी लाया गया। बुधवार की सुबह चारों बाइक को फरीदपुर पुलिस एक वाहन पर लादकर ले गई। फरीदपुर पुलिस की छापेमार कार्रवाई से आरोपी चोरों में हड़कंप मचा रहा। बताते हैं कि उक्त चोरी की बाइक नगर में बिक्री की गई थीं। फरीदपुर पुलिस की छापा मार कार्रवाई और बाइक बरामद होने की पुष्टि प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें