फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट में गैंगरेप को झुठलाया, बयान दर्ज

Fri, 08 Jan 2016 11:34 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बरामद दलित विवाहिता ने कोर्ट में दिए बयान में मर्जी से प्रेमी के साथ जाना स्वीकार किया। उसने कहा कि मेरे साथ कोई बुरा काम नहीं हुआ। कोर्ट ने भी उसके बालिग पाए जाने पर उसे उसकी मर्जी पर जहां भी जाए वहां रहने को स्वतंत्र कर दिया। जिस पर विवाहिता थाने पर मौजूद अपने प्रेमी के साथ पुलिस सुरक्षा के बीच चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली में आईजी की प्रेस कांफ्रेंस में पेश करने के बाद पुलिस महिला, उसकी मासूम बेटी व प्रेमी विक्की उर्फ गुरप्रीत सिंह को लेकर पीलीभीत पहुंची। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बरामद विवाहिता को कोर्ट में पेश किया। एसीजेएम डीएन सिंह की अदालत में उसके बयान हुए। उसने अपने अपहरण व बलात्कार को झुठलाया। कहा कि मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। महिला बालिग होने के कारण कोर्ट ने उसे उसकी मर्जी से जहां भी चाहे वहां रहने को स्वतंत्र कर दिया। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस महिला को थाना लाई। थाना सुनगढ़ी के एसएसआई ओमहरि वाजपेई ने बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई थी। जिस पर उसे पुलिस सुरक्षा में बरेली भेजा गया है। आगे की सुरक्षा बरेली पुलिस उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें