शौच को घर से निकली एक किशोरी को एक महिला समेत चार लोगों ने अपहरण कर
लिया और उसे गन्ना के खेत में ले गए। वहां एक युवक ने बलात्कार किया।
युवती
के पिता ने किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचकर शुक्रवार को घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी आरोपियों ने
दी है।
घटना पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला की है। किशोरी के पिता ने
बताया कि उसका घर के बाहर शौचालय है। गुरुवार की रात 11 बजे उसकी नाबालिग
बेटी शौच को घर से निकली थी।
आरोप है कि इस दौरान पहुंचे मोहल्ला की एक
महिला व तीन अन्य लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। पड़ोस में गन्ना
के एक खेत में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य लोग
निगरानी करते रहे।
आरोप है कि बलात्कार के बाद आरोपियों ने रिपोर्ट
दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। आरोपियों
के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को घटना की जानकारी
दी।
पिता किशोरी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
पुलिस पहले रिपोर्ट दर्ज करने में काफी हीलाहवाली करती रही। इस बारे में
इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी
शकील, शईद, शाहजहांबेगम और रईसुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा
रही है। जांच में मिले तथ्यों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के
खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।