फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से रेप और उसकी हत्या करने के आरोप में नामजद एक आरोपी को बिलसंडा पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह 16 जनवरी को पत्नी की अस्थियां सिराने इलाहाबाद गया था। घर में उसके तीन बच्चे थे। इस बीच उसके घर में गांव मीरपुर हर्रायपुर गांव निवासी सलमान खां घुस गया। उसने कमरे में सो रही 16 वर्षीय पुत्री से रेप किया और इसके बाद हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गले की हड्डी टूटने की बात सामने आई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बिलसंडा पुलिस ने आरोपी सलमान को कस्बे के तिरकुनिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका किशोरी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की रात वह किशोरी के बुलावे पर उसके घर में गया था। उस पर किशोरी से भाग चलने को दबाव बनाने लगी। वह कुछ दिन रुकने की बात कहकर निकल गया था। इसी नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें