फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधा बनने पर की गई थी रामकिशोर की हत्या

Wed, 07 Jun 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अवैध संबंध में बाधा बनने पर की गई थी रामकिशोर की हत्या
विज्ञापन
 पत्नी और मौसेरे भाई के बीच चल रहे अवैध संबंध में बाधा बनने पर मजदूर रामकिशोर की हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके एक साथी से उसकी हत्या कराई। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हत्याकांड के तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बरखेड़ा क्षेत्र के कोकिला गांव निवासी रामकिशोर (35) पुत्र नंदलाल 31 मई की देर शाम गांव के एक युवक के घर जाने की बात कहकर निकला था। रात भर लापता रहने के बाद उसका शव कबूलपुर गांव में गन्ने के खेत में लहूलुहान पड़ा मिला था। नुकीली धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद से मामला प्रेम प्रसंग की ओर जा रहा था। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि रामकिशोर के मौसेरे भाई अमरिया क्षेत्र के जिठनिया निवासी ओमप्रकाश और पत्नी विनीता के बीच छह माह से अवैध संबंध थे। इसका पता लगने के बाद से रामकिशोर इसका विरोध कर ऐतराज जता रहा था। अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी विनीता ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्याकांड से चार दिन पहले रामकिशोर के घर दावत थी। इसमें ओमप्रकाश ने बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया निवासी लटूरी को बुला लिया। उसको रामकिशोर को चेहरा दिखाया और हत्या की पूरी योजना बना ली। 31 मई को ओमप्रकाश और लटूरी दोनों रामकिशोर को शराब पिलाने और अवैध संबंध के सिलसिले में बातचीत करने के बहाने अपने साथ ले गए। कबूलपुर गांव में ले जाकर दोनों ने लोहे की नुकीली सरिया से रामकिशोर की हत्या कर दी और भाग गए। यह सब पत्नी विनीता के संज्ञान में था, लेकिन वह पुलिस को पूछताछ में गुमराह करती रही। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि हत्या की साजिश रचने की आरोपी पत्नी विनीता और हत्यारोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। आरोपी लटूरी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। ओमप्रकाश ने लटूरी को सात हजार रुपये देने की बात कहकर हत्याकांड में साथ देने को शामिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें