फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर लिए बेसन, बूंदी, मिठाई के सैंपल

Wed, 22 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के भरे गए नमूने। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में मिठाई की दुकानों और होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटलों में एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज रखे मिलने पर नोटिस देकर तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। टीम ने मिठाई और बेसन के नमूने भी लिए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बुधवार सुबह कोतवाली के सामने स्थित आगरा स्वीट्स पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों की जांच की। यहां से बालूशाही का नमूना लिया। इसके कुछ आगे अनवार की दुकान से बूंदी का नमूना लिया। मिठाई की दुकानों के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने ग्रांड शारदा, सिल्वर लीफ और निर्मल होटल पर छापा मारा। टीम ने यहां साफ सफाई के साथ ही खाद्य सामग्री की जांच की। अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा ने बताया कि कई होटलों के किचन में गंदगी मिली। साथ ही एक ही फ्रिज में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों तरह की खाद्य सामग्री रखी मिली जो गलत है। इस पर उन्होंने होटल स्वामियों को नोटिस देकर तीन दिन में व्यवस्थाएं ठीक करने एवं वेज-नॉनवेज अलग-अलग फ्रिज में रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान होटलों से बेसन एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, संतोष कुमार, खालिद हुसैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें